जलेसर: थाना क्षेत्र जलेसर में जुआ फड़ पर कवरेज करने गये पत्रकार के साथ जुआरियों ने की मारपीट
Jalesar, Etah | Jan 28, 2024 जनपद हाथरस के जरेरा के रहने वाले पत्रकार गौरव मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र जलेसर में पहुंचे और उन्होंने जुआ खेल रहे लोगों का वीडियो बनाना शुरू किया तभी उनके साथ मारपीट की गयी। वहीं, उनका मोबाइल छीन लिया और उनको धमकी भी दी गयी। इसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले पर जलेसर थाने को सूचित भी किया है। गौरव बोले कि जलेसर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।