जलेसर: CCTV में तेंदुए का वीडियो आने के बाद लालपुर गांव में दहशत, घर से बाहर निकलने से कतरा रहे लोग
Jalesar, Etah | Jan 27, 2024 गांव लालपुर में दहशत के कारण लोग अपने घर से निकलने पर कतरा रहे हैं। 24 जनवरी की देर रात विनोद कुमार के घर लगे CCTV कैमरे में तेंदुआ का वीडियो रिकॉर्ड हुआ। 25 तारीख को उन्होंने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। वहीं, लालपुर के लोग दहशत के कारण घर से नहीं निकल रहे हैं।