जलेसर: थाना क्षेत्र जलेसर में अंदरूनी चोट और अधिक खून बहने से हुई थी बाइक सवार युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Jalesar, Etah | Jan 27, 2024 अंदरूनी चोट और अधिक खून बहने के कारण हुई थी बाइक सवार आकाश की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा। थाना बागवाला के अहमदाबाद निवासी आकाश कल अपने दो अन्य परिजनों के साथ लड़का देखने जलेसर गये थे। वहां से लौटते वक्त निधौली रोड पर आईटीआई कॉलेज के पास यह घटना हुई, जिसमें आकाश की मौत हो गई थी। आज पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है।