जलेसर: गांव में तेंदुआ आने की सूचना पर लालपुर पहुंची वन विभाग की टीम, खेतों पर जाकर की तलाश
Jalesar, Etah | Jan 27, 2024 लालपुर गांव में तेंदुआ होने की खबर वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। भारी पुलिस फोर्स के साथ वन विभाग की टीम पहुंची थी। ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों पर जाकर के तेंदुए को तलाश किया लेकिन वन विभाग की टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों को सचेत किया गया है।