कौआकोल: बंद मिला पाली पंचायत कार्यालय, युवक ने वीडियो वायरल कर सरकारी व्यवस्था पर उठाए सवाल
कौआकोल प्रखंड की पाली पंचायत में पंचायत कार्यालय बंद मिलने पर एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक का आरोप है कि जरूरी कार्य से कार्यालय पहुंचने पर उसे ताला बंद मिला, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो में उसने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।