पिड़ावा: पिड़ावा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के खिलाफ दो स्थानों पर की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में गांजा बरामद
पिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिला पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार पिड़ावा थाना अधिकारी रामपाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए लालसिंह व लक्ष्मण सिंह के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा हुआ।