हरदोई: बराही मजरा कामीपुर में छज्जे को लेकर हुआ विवाद मारपीट,4 लोग घायल,पुलिस पर कार्यवाई न करने का आरोप,एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2024 कछौना थाना क्षेत्र के बराही मजरा कामीपुर निवासी पंकज पुत्र रामचंद्र ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी शिव प्रकाश रामदास व प्रेम उसकी दीवार पर जबरदस्ती छज्जा डाल रहे थे।जब परिवार के लोगों द्वारा इन लोगों को छज्जा डालने से मना किया गया तो इन लोगों के द्वारा लाठी डंडों और बांके से मारपीट की गई। जिसमें चार लोग घायल भी हुए है।