हरदोई: पुरवा देवरिया गांव में बुद्ध कथा के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट,जमकर चले लाठी डंडे तीन लोग घायल,वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुरवा देवरिया गांव में बुद्ध कथा के दौरान जमकर मारपीट हो गई,सूचना पर मौके पर पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल हुआ और मारपीट भी की गई।मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।वही मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में कार्यवाही की जा रही है।