हरदोई: लखनऊ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में जानवरों की लड़ाई में युवक घायल, कई बाइकें व कूलर हुए क्षतिग्रस्त
Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2024 शनिवार रात हरदोई शहर के पॉश इलाके आवास विकास कॉलोनी में रात लोग खाना खाकर टहल रहे थे तभी कुछ जानवर वहां लड़ने लगे। लड़ाई इतनी भीषण थी कि राजेश नाम का एक युवक उधर से गुजर रहा था वही भी जानवरों की चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं लड़ाई में घरों के बाहर रखे कूलर,बाइकें व घरों के बाहर लगे पाइप भी टूट गईं ।