हरदोई: टड़ियावां क्षेत्र के फुकहा गांव में हुए अग्नि कांड के पीड़ितों को विधायक श्याम प्रकाश ने बांटे कपड़े और साड़ियां
Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2024 शनिवार सुबह करीब दस बजे गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने टड़ियावां क्षेत्र के फुकहा में हुए अग्नि कांड के पीड़ितों को कपड़े व साड़ियां वितरित कीं।बताते चले कि बुधवार की देर रात को टड़ियावां थाने के फुकहा गांव में भड़की आग ने कई घरों को जला कर राख कर दिया था। अग्नि कांड के बाद से प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवज़ा देने की कार्रवाई शुरु कर दी।