हरदोई: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंजरबाबा के निकट कार ट्रैक्टर से टकराई,एक की मौत तीन घायल,जिला अस्पताल भेजे गए
Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2024 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंजरबाबा के निकट कार-ट्रैक्टर से टकरा गई।इससे कार सवार लखनऊ के प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई और उसके भांजे सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।लखनऊ के थाना सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा चिन्हट निवासी महेंद्र वर्मा पुत्र काली चरण प्रापर्टी डीलर का काम करते थे।