कटोरिया: सड़क हादसे में मृत एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव घर पहुंचते ही बनरझौंप गांव में छाया मातम
Katoria, Banka | Apr 4, 2026 कटोरिया- बेलहर रोड स्थित जिलेबिया मोड़ पहाड़ पर शनिवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौत हो गयी थी। मृतक कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के मौथाबारी पंचायत अंतर्गत बनरझौंप गांव का है। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में घटना से मातम का माहौल बन गया है।