कोंडागांव: जुगानी के पुराने पुल में बहे व्यक्ति के सफल रेस्क्यू के बारे में फरसगांव पुलिस SDOP अनिल कुमार विश्वकर्मा ने दी जानकारी
फरसगांव थाना क्षेत्र के जुगानी के पुराने पुल में उफनती नदी को पार करते हुए जुगानी निवासी जोनीव्रत सरकार अपनी बाइक के साथ बह गया, बाइक डूब गई लेकिन किसी तरह तैरकर वह झाड़ियो में फंस गया।जिसका पुलिस,राजस्व और गोताखोर की टीम द्वारा सफल रेस्क्यू कर बचाया गया।नदी नालों में उफान के दौरान नदी को पार न करे,जान खतरा है।लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।