कोंडागांव: माकड़ी पुलिस ने सोलर स्ट्रीट लाइट घोटाले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - रूपेश कुमार SDOP कोंडागांव
कोंडागांव एसडीओपी रूपेश कुमार ने 29 जुलाई को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की कोंडागांव जिले के माकड़ी पुलिस ने सोलर लाइट लगाने के नाम पर हुए एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में संलिप्त महिला आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की पुष्टि एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के द्वारा की गई।