कोंडागांव: मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान से मलेरिया के प्रकरणों में चार वर्षों में आई 38 फीसदी कमी
जनसम्पर्क से मिली जानकारी अनुसार मलेरिया मुक्त छत्तीगढ़ अभियान का जिले में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।मलेरिया प्रकरणों मं चार वर्षों में लगभग 38 फीसदी कमी आई है।वर्तमान वर्ष 2024 में जिले का वार्षिक परजीवी सूचकांक 1.07 प्रतिशत है।कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया रोकने अभियान चलाया जा रहा है ।