सेवा संकल्प अभियान के तहत रोहतक में रक्तदान शिविर, महिला स्वास्थ्य जांच एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज रोहतक में भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा जी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पलवल जिला प्रभारी श्री नागेंद्र शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री रणबीर ढाका जी, जिला महामंत्री श्री नितिन जैन जी, श्री अभिनंदन शर्मा जी, जिला मंत्री श्री शिव कुमार जी, NGO प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री विकास मिश्रा जी, प्रदेश सह-संयोजक NGO प्रकोष्ठ श्री नरेश कमल जी, रेलवे डायरेक्टर श्रीमती आशा शर्मा जी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती मंजू हुड्डा जी, रोहतक स्टेशन मास्टर श्री बलराम मीणा जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती सरिता नारायण जी, समाजसेवी काला मायना जी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री नरेश कमल जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने जीवन का 50वां रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
NGO प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक श्री नरेश कमल जी एवं जिला संयोजक श्री विकास मिश्रा जी ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनसेवा की भावना को पहुंचाना इस अभियान का उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Rohtak, Rohtak | Sep 18, 2026