रोहतक के सेक्टर में ‘मेरा झंडा मेरी शान’ अभियान के तहत खंडित राष्ट्रीय ध्वजों को पूरे मान-सम्मान के साथ एकत्र किया गया। इस अभियान में डॉ. मार्कंडेय आहुजा जी, समाजसेवी जसबीर कुमार, प्रधान सेवक प्रवीन सहगल, आरडब्ल्यूए सुभाष नगर के राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
इस दौरान सभी नागरिकों से अपील की गई कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान है। तिरंगे को हमेशा सम्मान और गरिमा के साथ फहराएं तथा यदि ध्वज खंडित या क्षतिग्रस्त हो जाए तो उसे सम्मानपूर्वक अलग रखें और उचित तरीके से निस्तारित करें।
#Rohtak #MeraJhandaMeriShaan #Tiranga #NationalFlag #Haryana
Rohtak, Rohtak | Sep 18, 2026