हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता नितिन सिंगला को जन्मदिन की बधाइयों से सोशल मीडिया हुआ गुलजार
फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता एवं फरीदाबाद के ऊर्जावान युवा कांग्रेसी नेता नितिन सिंगला का जन्मदिन 13 अगस्त 2026 को है, लेकिन उनके चाहने वालों, समर्थकों और शुभचिंतकों में जन्मदिन को लेकर उत्साह 12 अगस्त की देर रात से ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर देर रात से ही नितिन सिंगला को जन्मदिन की अग्रिम बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर्थकों और मित्रों ने पोस्ट एवं संदेश साझा कर नितिन सिंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कई समर्थकों ने उन्हें युवा एवं ऊर्जावान नेता बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर सफलता की कामना की।
समर्थकों का कहना है कि नितिन सिंगला युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ फरीदाबाद की जनता से जुड़े विषयों को भी मजबूती से सामने रखते हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को लेकर युवाओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
13 अगस्त को जन्मदिन के अवसर पर भी उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर मिल रही शुभकामनाओं से यह साफ नजर आ रहा है कि नितिन सिंगला के समर्थकों और शुभचिंतकों में उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह है।
Faridabad, Faridabad | Aug 12, 2026