मुरैना नगर: पहाड़गढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पहाड़गढ़ में रहने वाले एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने लगी थी जिनको उपचार के लिए बीती रात जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद उसको पीएम हाउस में रखवा दिया गया था, जहां आज रविवार को पुलिस के द्वारा पंचनामा प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।