महोबा: महोबा के अतरार माफ गांव में खलिहान के कमरे से 30 बोरी अनाज चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Mahoba, Mahoba | Jun 21, 2026 महोबा के अतरारमाफ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके खलिहान में बने कमरे में 30 बोरी गेहूं रखा था। अज्ञात चोर रात में ताला तोड़कर अनाज चोरी कर ले गए। साथ ही गांव के राज सिंह के खेत में बने कमरे से सबमर्सिबल, एंगल व सिंचाई के अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चार लोगों पर अनाज और उपकरण चोरी का आरोप लगाया है।