रायडीह: सिलम ढलान के पास सड़क हादसे में रिसेप्शन जा रहे दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | May 7, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम ढलान के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरनो से उड़ीसा बॉर्डर स्थित रायबेड़ा जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इमरोज आलम, पिता जलील आलम, निवासी तीजो, थाना कुढू तथा सनाउल अंसारी, पिता रहमान अंसारी, निवासी भरनो