लातेहार: निर्माण कार्य में अनियमितता की खबर पर पत्रकारों से गाली-गलौज, मामला थाना प्रभारी को सौंपा गया
लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बरवाडीह परिसर में चल रहे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितता की खबर प्रकाशित होने के बाद दो पत्रकारों के साथ गाली-गलौज एवं धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पत्रकारों ने बरवाडीह थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।