शिवहर: उत्पाद विभाग के टीम ने दो स्थानों से 72 बोतल शराब के साथ महिला समेत दो कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर 72 बोतल शराब के साथ महिला समेत दो कारोबारी को गिरफ्तार की है. उन्होंने बताया कि पहले शहर के सब्जी मंडी और दूसरा शहर के वार्ड नंबर 08 में छापामारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है. कारोबारी का नाम अमन कुमार और गिरिजा देवी है. दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।