शिवहर: बकरीद पर्व को लेकर डीएम एसपी ने सभी अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने समाहरणालय सभा कक्ष में बकरीद पर्व को लेकर जिला के सभी अधिकारियों के साथ बैठक किया है. बैठक में सभी अधिकारियों को बकरीद पर्व को लेकर अलर्ट कर दिया गया है. डीएम ने बताया कि बकरीद पर्व 17 जून को मनाया जाएगा. जिसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाका तक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है।