शिवहर: तरियानी छपरा थाना पुलिस ने मामा चौक से अपराध की योजना बनाते 08 अपराधी को दो देशी पिस्तौल दो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर तरियानी छपरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के मामा चौक से अपराध की योजना बनाते 08 अपराधी को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार अपराधी के पास से दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 06 ग्राम स्मेक, 01 चाकू, 01 सिरगेट, 01 माचिस व 01 स्मार्टफोन बरामद किया है. सभी 08 अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।