शिवहर: शिवहर जिला में 3,74,491 राशन कार्ड धारी ने करवाया ई-केवाईसी, एसडीएम ने दी जानकारी
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि शिवहर जिला में 3 लाख 74 हजार 491 राशन कार्ड धारी ने ई-केवाईसी करवा लिया है. ई-केवाईसी करवाने का अंतिम तारीख 30 जून तक रखा गया है. उन्होंने बताया कि शिवहर प्रखंड- 97,033, डुमरी कटसरी प्रखंड- 45,147, तरियानी प्रखंड- 1,18,395, पुरनहिया प्रखंड- 48,904 व पिपराही प्रखंड- 65,012 राशन कार्ड धारी ई-केवाईसी करवा लिया है।