शाजापुर: मोहर्रम कमेटी के सदर ने कहा बड़े साहब के वजन बढ़ने की बात निराधार, मोहर्रम की 8 और 10 तारीख को शाजापुर मे निकलेंगे जुलूस
शाजापुर: मोहर्रम कमेटी के सदर इमरान खरखरे ने गुरुवा रात को बड़े साहब का वजन बढ़ने वाली बात को निराधार बताते हुए कहां की बड़े साहब को मोहर्रम कमेटी के 10 लोगों द्वारा बड़ी आसानी से उठा कर देखा गया है। बड़े साहब के वजन को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़े साहब का वजन पहले की तरह यथावत है किसी तरह का कोई वजन नहीं बढ़ा है।