लखीमपुर: फरधान थाने में पिटाई मामले में सपा कारकर्ताओं ने दिया धरना, प्रभारी निरीक्षक ने तीन पुलिसकर्मियों की एसपी से करी शिकायत
फरधान थाने में कस्टडी के दौरान आकाश भार्गव की पिटाई के बाद मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के श्रीनगर से पूर्व विधायक राम शरण अपने अनेकों समर्थकों के साथ फरधान थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने थाने के तीन पुलिस कर्मी के खिलाफ एसपी गणेश प्रसाद को शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग करी है।