लखीमपुर: फरधान थाना गेट के सामने युवक का शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का लगा आरोप
चोरी के मामले में पूछताछ के लिए फरधान थाने की पुलिस आकाश भार्गव नाम के युवक को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान आकाश भार्गव को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा है। हालत बिगड़ने पर उसे छोड़ दिया और इलाज के दौरान आकाश भार्गव की मौत हो गई है। मृतक के परिजन और ग्रामीण फरधान थाना गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।