लखीमपुर: रामापुर के रंगीला नगर में स्थित नवनिर्मित पुलिस यार्ड का एसपी गणेश प्रसाद ने किया निरीक्षण
एसपी गणेश प्रसाद ने शनिवार को लखीमपुर सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के रंगीलानगर में स्थित नव निर्मित पुलिस यार्ड का निरीक्षण किया है। नव निर्मित पुलिस यार्ड बनकर तैयार हो गया है। नव निर्मित पुलिस यार्ड करीब 4300 वर्गमीटर में बना हुआ है। यार्ड में एक गार्द रुम बनाया गया है। जिसमें पुलिस कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है।