समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक विवादित बयान दिया था। जिसमें मठाधीशों की तुलना माफियाओं से की थी। बयान के बाद लखीमपुर शहर के कलेक्ट्रेट चौक पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं।