लखीमपुर: शहर स्थित जिला महिला अस्पताल में हैरतअंगेज कर देने वाला डिलीवरी केस, बच्चे के चार पैर दो हाथ व एक बड़ा सर
लखीमपुर जिला महिला अस्पताल में शनिवार को हैरतअंगेज कर देने वाला डिलीवरी केस सामने आया है। महिला की गर्भ में पल रहे करीब पांच माह के बच्चे की हालत देखने के लिए जब अल्ट्रासाउंड किया गया तो डॉक्टरों के होश उड़ गए। महिला के पेट का ऑपरेशन करने के बाद बच्चे को जब बाहर निकल गया तो तो देखा गया की बच्चों के चार पैर, दो हाथ और एक बड़ा सर है। बच्चे की मौत हो गई है।