मांट: जरारा रजवाहा में मिला अज्ञात महिला का शव
Mat, Mathura | Jul 31, 2026 मांट तहसील के सुरीर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जरेलिया–सिकंदरपुर स्थित जरारा पुलिया से सौ मीटर दूर जरारा राजवाहा में करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को राजवाहा से बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है