कानपुर: कोपरगंज में व्यापारियों ने पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, कपड़े, छुहारा और सेंधा नमक जलाया
कोपरगंज में व्यापारियों ने पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना का विरोध अनोखे अंदाज में दर्ज कराया। सोमवार दोपहर 2:00 बजे व्यापारियों ने पाकिस्तान से दुबई होकर आने वाले कपड़े, मेवे में छुहारा और सेंधा नमक को जलाकर विरोध जताया। व्यापारियों ने इन वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।