हज़ारीबाग: विधानसभा चुनाव को लेकर विभावी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण अंतर्गत 20 बरकट्ठा,21 बरही एवं 25 हजारीबाग के लिए हज़ारीबाग़ विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने निरीक्षण किया। हजारीबाग जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय से 12 नवंबर को मतदानकर्मी सामग्री के साथ रवाना होंगे।