हज़ारीबाग: खण्डेलवाल वैश्य पंचायत हजारीबाग ने अन्नकूट सह दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया
हजारीबाग खंडेलवाल वैश्य पंचायत हजारीबाग द्वारा अतिथि भवन के सभागार में अन्नकूट सह दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और भक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन से की गई, जो इस आयोजन का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के सचिव पवन रावत खण्डेलवाल एवं खण्डेलवाल महिला संघ की सचिव रूपा वैद्य के द्वारा किया गया |