बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में नगरपालिका के पास चायवाले पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
Barh, Patna | Apr 18, 2026 बाढ़ के नगर परिषद् कार्यालय के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने चाकू से एक व्यक्ति का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया , जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल का बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान संतोष कुमार वार्ड संख्या 11 के निवासी के रूप में की गई है।