दतिया: मझांसी-ग्वालियर हाईवे पर नींद की झपकी से ट्रक सड़क से उतरा, चालक सुरक्षित, टला हादसा
Datia, Datia | Apr 6, 2026 चिरुला थाना क्षेत्र के झांसी-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार शाम 05 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक अचानक सड़क से उतर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ग्वालियर से झांसी की ओर जा रहा था, तभी चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं और चालक सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।