मंडला: आरडी कॉलेज बड़ी खैरी में बांटे गए तुलसी के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Mandla, Mandla | Jun 10, 2026 पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण जलवायु परिवर्तन आयोग एवं पर्यावरण एवं प्रदूषण सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में जन-जागरूकता, पौधरोपण एवं तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार तीन बजे छात्र-छात्राओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।