शाहजहांपुर: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा', दोषियों पर कार्रवाई की मांग
शाहजहाँपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों के विरोध में कांग्रेसियों ने 'सद्बुद्धि पदयात्रा' निकाली। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक मार्च किया। यहाँ पहुँचकर सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और