द्वाराहाट: पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने राज्य स्थापना दिवस पर किया दीपोत्सव, BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने राज्य स्थापना दिवस पर त्रिमूर्ति चौक पर दीपोत्सव मनाया और माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आम जनता को आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड को छल किया है।