पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में बापू परीक्षा परिसर के पीछे अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
अगमकुआं थाना क्षेत्र में बापू परीक्षा परिसर के पीछे शनिवार-रविवार की आधी रात करीब 1 बजे अज्ञात अपराधियों ने संजय कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।