अरनोद: जिला कलेक्टर के औचक निरीक्षण से ग्रामीण सेवा शिविर में बढ़ा उत्साह, कोदीनेरा शिविर में पट्टे व स्वीकृति पत्र किए वितरित
पंचायत समिति अरनोद की ग्राम पंचायत कोदीनेरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ज