सहारनपुर: सहारनपुर में 3214 छात्रों के खातों में पहुंची 78.32 लाख की छात्रवृत्ति, राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बांटे स्वीकृति प्रमाण
सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजी। सहारनपुर में गुरु नानक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर इसका सजीव प्रसारण देखा गया।