जलालाबाद: गांव चौखुटिया में पति ने पत्नी लाठी डंडों से पीट कर किया अधमरा, पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू
शाहजहांपुर जनपद के ग्राम चौखुटिया में आज शराबी एवं जुआरी किस्म के पति सुरजीत ने अपनी पत्नी बीना देवी क़ो घरेलू विवाद के चलते लाठी डंडों से जमकर पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई.उसके शरीर में नीले नीले निशान बन गए.महिला को अधमरा छोड़कर मौके से भाग गया पुलिस ने महिला क़ो मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है.