जलालाबाद: थाना परिसर जलालाबाद में थाना दिवस का हुआ आयोजन, प्राप्त 7 शिकायतों में 2 का हुआ निस्तारण
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के मीटिंग हॉल में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय एवं नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधीनस्थ कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर मौके पर जाकर भूमि पैमाइस कर समस्या निवारण के निर्देश दिए. आजकुल सात शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।