जलालाबाद: गांव रघुनाथपुर में बरसात में गलियां बनी तालाब ग्रामीणों का निकलना मुश्किल, एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद के ग्राम रघुनाथपुर जोकि ग्राम पंचायत खंडहर का मजरा है के निवासियों ने उप जिलाधिकारी जलालाबाद को प्रार्थना पत्र देकर बताया गली में नाली ना होने के कारण घरों का पानी गली में भर जाता है।जिस गली में कीचड़ भर जाती है। बरसात में गालियां तालाब बन जाती हैं ऐसे में ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।