जलालाबाद: सरैया मोड़ के पास श्री जी धर्म कांटा के निकट ई-रिक्शा से गिरकर चालक की हुई मौत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में सरैया मोड पर श्री जी धर्म कांटा के पीछे ई रिक्शा चालक किसी तरीके से ई रिक्शा से गिर गया. जिससे गांव मनोरथपुर चौक निवासी विनोद पुत्र राम प्रसाद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बीते दिन की ई रिक्शा लेकर जलालाबाद आया था और वहां ई रिक्शा चला कर अपना भरण पोषण करता है और एक आरा मशीन से लकड़ी ढूलाई का काम करता था।