डौण्डीलोहारा: पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 13 घायल, राजनांदगांव से उर्स देखकर लौट रहे थे
ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हुई और हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 4 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।