करपी: किंजर पुलिस ने देसी कट्टा लेकर रील बना रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Karpi, Arwal | May 10, 2026 किंजर पुलिस ने देसी कट्टा लेकर रिल बना रहे किंजर मांझी टोला निवासी कुंदन मांझी को रविवार को दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। वह किंजर सूर्य मंदिर पक्का सीढ़ी घाट पर बैठकर हाथ में देसी कट्टा लिए रिल बना रहा था। सूचना मिलते ही किंजर थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया।